भेदभाव मुक्त और आत्मीयता से परिपूर्ण समाज ही किसी भी राष्ट्र की सच्ची सामर्थ्य है। सामाजिक समरसता हमारे चिंतन का मूल तत्व है। संतों और समाज सुधारकों ने सदैव यह संदेश दिया कि सभी में एक ही ईश्वरीय चेतना विद्यमान है।
जब हम समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को अपना बंधु मानकर गले लगाते हैं, तभी राष्ट्र सबल बनता है। पाथेय कण निरंतर ऐसे आलेखों को प्रकाशित करता है जो समाज में समरसता और बंधुभाव का विस्तार करते हैं।