'पाथेय कण' केवल अक्षरों और कागज़ का संकलन नहीं, अपितु यह राष्ट्रीय चेतना, सनातन संस्कृति, भारतीय अस्मिता और लोक-जागरण का एक जीवंत माध्यम है। 'पाथेय' का अर्थ है—मार्ग का सम्बल, यात्रा का संबल। इस जीवन यात्रा में और राष्ट्र आराधना के पथ पर प्रत्येक नागरिक और कार्यकर्ता को वैचारिक दिशा और ऊर्जा प्रदान करना ही पाथेय कण का मौलिक ध्येय है।
विगत कई दशकों से पाथेय कण ने राजस्थान की मरुधरा से लेकर देश के विभिन्न भागों तक प्रबुद्ध वर्ग, विचारकों, युवाओं और समाजसेवियों के बीच राष्ट्रीय दृष्टिकोण का प्रसार किया है। समसामयिक भटकावों से परे हटकर सनातन शाश्वत मूल्यों के प्रकाश में वर्तमान चुनौतियों का समाधान खोजना हमारी संपादकीय परंपरा रही है।