पाथेय कण ने अपने स्थापना काल से ही भारतीय संस्कृति, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता को केंद्र में रखकर निष्पक्ष पत्रकारिता का मानक स्थापित किया है। यह पत्रिका वैचारिक भटकाव के दौर में समाज को दिशा देने का कार्य करती रही है।
राष्ट्र निर्माण केवल भौतिक समृद्धि का नाम नहीं है, अपितु जब तक समाज में अपनी जड़ों के प्रति गौरव, सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति निष्ठा और एकात्म दृष्टि नहीं होगी, तब तक वास्तविक प्रगति संभव नहीं है। पाथेय कण इसी सांस्कृतिक बोध को जन-जन तक पहुंचाने का निरंतर माध्यम बना हुआ है।
पत्रिका के प्रत्येक अंक में समकालीन ज्वलंत विषयों पर गहरा विमर्श, समाज के गुमनाम नायकों की गाथाएं और सांस्कृतिक जागरण के प्रेरक प्रसंग समाहित होते हैं।